श्रीराम पिस्टन्स एन्ड रिंग्स लिमिटेड में होली मिलन समारोह का आयोजन, अधिकारियों व श्रमिकों ने मिलकर खेली होली

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. श्रीराम पिस्टन्स एण्ड रिंग्स लि. पथरेड़ी (Shriram Pistons & Rings Limited) के प्रांगण में शनिवार को होली मिलन समारोह ( Holi Milan Samaroh)  उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर देवेन्द्र मिश्रा व डिप्टी एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अतुल खानापुरकर ने गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं लाला श्रीराम एवं लाला चरतराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम का संचालन आईआर एडमिन विवेक शाक्या ने किया।
कार्यक्रम में कंपनी के श्रमिकों द्वारा अत्यंत मनमोहक हास्य नाटिका प्रस्तुत की गई व् ग्रुप द्वारा रासलीला की मनमोहक प्रस्तुति दी गई व् अधिकारियों ने उपस्थित श्रमिकों के साथ पुष्प की होली खेली। इस मौके पर श्री राम पिस्टन्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर देवेन्द्र मिश्रा ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कम्पनी को उचाईयों पर ले जाने के लिए एवं सुरक्षा के सिधान्त के बारे में बताया। उन्होंने आह्वान  किया गया कि इन सिद्धान्तों की पालना एवं टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए हमें कंपनी को ऊँचाइयों पर ले जाना है। कार्यक्रम समापन के अवसर पर डिप्टी एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अतुल खानापुरकर ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में कम्पनी के हेड ऑफिस एवं गाजियाबाद प्लांट एवं पथरेड़ी प्लांट से वरिष्ठ अधिकारी अशोक सिन्हा, पंकज जैन, संजय मिश्रा, राहुल मेहता, राजेश चौधरी एवं श्रमिक आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 246
Total Users : 4584304
Views Today : 323
Total views : 4608439
Read More