
NCRKhabar@Bhiwadi. यादव समाज समिति भिवाड़ी के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद राजेश यादव ने शुक्रवार को असहायों को निःशुल्क भोजन करवाकर अपने बेटे का जन्मदिन मनाया। यादव ने बताया कि शुक्रवार को अन्नदान महादान के महत्व को साकार करते हुए रीको चौक सहित अन्य स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया गया। इसके अलावा पूर्व पार्षद राजेश यादव ने केक काटकर अपने बेटे का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Post Views: 1,090
Users Today : 66
Total Users : 153852
Views Today : 116
Views This Year : 70670
Total views : 243090



