भिवाड़ी में स्टोर मैनेजर के साथ मारपीट, जातिसूचक गालियां दी

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास (Alwar Bypass) स्थित एक मॉल के स्टोर मैनेजर ने तीन लोगों के खिलाफ जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। भिवाड़ी पुलिस थाने (Bhiwadi Police Station) में दर्ज कराई रिपोर्ट में खैरथल (Khairthal) निवासी नरेंद्र माहिवाल ने बताया कि वह अलवर बाईपास स्थित जेनेसिस मॉल (Genesis Mall) में स्टोर मैनेजर है। गत 12 अप्रैल की सायं साढ़े सात बजे स्टोर में काम पूरा करने के बाद घर जाने के लिए जैसे ही स्टोर से बाहर आया। इस दौरान पवन गुर्जर, मुकेश जाट व मोहित यादव आये और ताबड़तोड़ हॉकी डण्डों से मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया एवं धमकी दी कि तुझे यहां को यहाँ काम नहीं करने देगें। पीड़ित नरेंद्र ने बताया कि अस्पताल में ईलाज करवाने की वजह से उसने देरी से मामला दर्ज करवाया है। नरेंद्र ने बताया कि पूर्व में दो आरोपी मॉल में एक आरोपी मॉल की पार्किंग में काम कर चुके हैं लेकिन उन्हें काम नहीं करने की वजह से हटा दिया गया था। यह लोग पूर्व में भी स्टोर मैनेजर के साथ मारपीट कर चुके हैं। अब यह लोग स्थानीय होने का धौंस दिखाकर बिना काम किए वेतन लेना चाहते हैं। भिवाड़ी थाना पुलिस मामला दर्ज करवाया है।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 3
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469
Read More