अलवर जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव बलबीर दायमा ने भाजपा को दिया समर्थन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.  अलवर जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव बलबीर दायमा (Balbir Dayma) ने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव को समर्थन दिया है। बलबीर दायमा के भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव को समर्थन देने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव बलबीर दायमा ने बताया कि वह अंतरात्मा की आवाज सुनकर भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव को समर्थन दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में बसपा के घोषित उम्मीदवार को अपना प्रत्याशी बनाया है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी है। इस मौके पर भिवाड़ी सहित मेवात के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। यहां बता दें कि बलबीर दायमा की राजस्थान ( Rajasthan)  के मेवात क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है और वह मेव समाज के बीच खासे लोकप्रिय हैं तथा तिजारा विधानसभा के सभी बूथों पर इसका असर दिखाई दे रहा है।

हरियाणा के पूर्व मंत्री करतार भड़ाना का स्वागत करते बलबीर दायमा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 15
Total Users : 4584325
Views Today : 15
Total views : 4608462
Read More