अलवर लोकसभा चुनाव 2024 : सांसद चुनने के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह, भीषण गर्मी के बावजूद मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे मतदाता

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. अलवर लोकसभा क्षेत्र (Alwar Parliament Constituency) में शुक्रवार को मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ है और सायं छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav)  व कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव (Lalit Yadav) के बीच है। भूपेंद्र यादव को बाहरी बताया जा रहा है और लोगों में इसको लेकर विरोध भी है। इसलिए भाजपाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। वहीं ललित यादव को स्थानीय होने का फायदा मिल रहा है। देशभर में हाट सीट में शुमार अलवर लोकसभा क्षेत्र पर सभी की नजरें तिकी हुई हैं और यहां पर कांग्रेस व भाजपा के दिग्गज चुनाव प्रचार करने आ चुके हैं। अलवर लोकसभा से कांग्रेस से प्रत्याशी ललित यादव ने अपने गांव फौलादपर में बूथ नंबर 37 पर अपने मत का प्रयोग किया और लोगो से अपील की मतदाता घरों से निकल कर अपने मतों का प्रयोग करे। अलवर लोकसभा क्षेत्र के कांकर गांव में पूर्वी भाग संख्या 8 पर ईवीएम मशीन में तकनीकी खामी आई जिससे 20 मिनट मतदान प्रभावित रहा लेकिन तकनीकी खामी को सही कर मतदान को पुनः चालू किया गया। अलवर संसदीय क्षेत्र के 20 लाख 59 हजार 888 मतदाताओं के लिए 2024 बूथ बनाए गए हैं। अलवर लोकसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिले में कुल बूथ 2736 बनाए गए हैं। अलवर संसदीय क्षेत्र में अलवर शहर व ग्रामीण, किशनगढ़बास, मुंडावर, बहरोड़, तिजारा, रामगढ़ और राजगढ़ विधानसभा इलाके आते हैं।

अलवर लोकसभा क्षेत्र के फ़ौलादपुर गांव के बूथ पर वोट डालकर बाहर आते कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव।

 

भिवाड़ी के गोधान गांव स्थित सरकारी स्कूल में बनाए गए बूथ पर वोट डालकर बाहर आते बार एसोसिएशन भिवाड़ी प्रथम के अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद हुसैन।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 19
Total Users : 4572702
Views Today : 21
Total views : 4592220
Read More