चौपानकी में कीटनाशक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तेज धमाके के साथ आसमान में छाया धुआं, दमकल की गाडियां कर रही हैं आग पर काबू पाने का प्रयास

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र (Chopanki Industrial Area) स्थित कीटनाशक दवा बनाने वाली फैक्ट्री चौपानकी इंसेकटीसाइड्स (Insecticides) में रविवार को भीषण आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज धमाके होने लगे और आसमान में दूर-दूर तक धुआं दिखाई देने लगा। आग बुझाने के लिए फैक्ट्री कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोग भी पहुंचे लेकिन आग की भयावहता देखकर उनके लिए आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम व दमकल केंद्र को सूचना दी। रीको दमकल केंद्र भिवाड़ी व खुशखेड़ा के अलावा नगर परिषद (Nagar Parishad) की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तथा दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। रीको दमकल केंद्र भिवाड़ी के प्रभारी राजू ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तथा आग बुझाने में लगी हुई हैं। फिलहाल अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है और आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंसेकटीसाइड्स फैक्ट्री में लगी भीषड़ आग से उठता है धुआं।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More