भिवाड़ी में विद्युत लाईनों की मरम्मत के कारण साढ़े आठ घण्टे बिजली बंद रहेगी कल

SHARE:

 

NCRkhahar@Bhiwadi.कस्बे में रविवार को यार्ड मेंटिनेंस व आवश्यक रखरखाव के कारण साढ़े आठ घण्टे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर डिस्कॉम भिवाड़ी (Jaipur Discom Bhiwadi) के सहायक अभियंता चन्द्रेश शर्मा ने बताया कि रविवार को 220 केवी भिवाड़ी एवं 132 केवी नीलम चौक भिवाड़ी से निकालने वाले सभी 132 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति आवश्यक रखरखाव कारण बंद रहेगी। इस कारण 33 केवी एवम 11 केवी फीडर क्षेत्र में आने वाले भिवाड़ी गांव, नांगलिया, राजस्थान आवासन मण्डल सेक्टर एक व दो, सेंट्रल मार्केट, नीलम चौक, रिको चौक, फूलवाग, गणपति प्लाज़ा,  औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी, ढावा कॉम्प्लेक्स, हरचंदपुर, रामपुरा, रामपुर मुंडाना, शाहडोद, कहरानी, सांथलका, बिलाहेड़ी, अलवर बायपास सोसायटी, आशियाना आंगन, रंगोली, बीडीआई, आशादीप, कोनार्क, एवोलोन, क्रिस वाटिका, एमवीएल, कॉसमॉस व  कजारिया ग्रीन शितबजय सोसायटी में विद्युत आपूर्ति सुबह साढ़े नौ बजे से सायं छह बजे तक प्रभावित रहेगी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463
Read More