

NCRkhabar@Bhiwadi. जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के अध्यक्षता में गुरुवार को रीको गेस्ट हाउस सभागार में प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी अश्विन के पंवार, क्षेत्रीय अधिकारी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अमित शर्मा, रीको प्रथम एवं द्वितीय यूनिट के प्रबंधक, जलदाय, बिजली विभाग, नगर परिषद भिवाड़ी सहित एसपीवी के अध्यक्ष व सदस्य मौजूद थे।
बैठक में भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र से निकले वाले प्रदूषित पानी को उपचारित करने हेतु स्थापित सीईटीपी के संचालन की समीक्षा करते हुए एसपीवी एवं त्रिवेणी को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीईटीपी के आरओ प्लांट आउटलेट पर क्षमता से कम उपचारित पानी आने के कारणो को जानते हुए पूर्ण क्षमता से संचालित कर औद्योगिक इकाइयों को पुन: उपयोग के लिए आरओ पानी उपलब्ध कराने के साथ ही ऐसा न करने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग को भी गत तीन-चार माह में बिजली बिल के आधार पर सीईटीपी के संचालन की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए।

स्काडा मीटर में 9 पीएच से अधिक का प्रदूषित पानी देने पर करें कार्रवाई
जिला कलक्टर ने क्षेत्रीय अधिकारी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को शेष औद्योगिक इकाइयों में फ्लो मीटर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसपीवी को स्काडा मीटर में 9 पीएच से अधिक का प्रदूषित पानी देने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ प्रबंधक रीको यूनिट प्रथम को पाइपलाइन चौक होने के कारण जिन औद्योगिक इकाइयों में उपचारित पानी नहीं पहुंच पा रहा है उनको आगामी तीन दिवस में ठीक करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने महाप्रबंधक औद्योगिक विभाग भिवाड़ी को औद्योगिक इकाइयों से निकले प्रदूषित पानी को टैंकरों के माध्यम से खुले नालों में छोड़ने वालों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध तरीके से खुले नालों में प्रदूषित पानी छोड़ने वालों पर अंकुश लगाने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित कर कंट्रोल रूम के नंबर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए।

शाहरौद में प्रस्तावित सीईटीपी की प्रोग्रेस का फलाओप करें आरओ
बैठक के दौरान एसपीवी ने औद्योगिक क्षेत्र कहरानी व चोपानकी की समस्या से अवगत कराया गया जिस पर जिला कलक्टर ने क्षेत्रीय अधिकारी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को व्यक्तिगत रूप से क्षेत्र में प्रस्तावित सीईटीपी प्लांट प्रोग्रेस के फॉलोअप लेने के निर्देश दिए।
बैठक के पश्चात जिला कलक्टर ने ततारपुर गांव से निकल रहे हाईवे पर भरे गंदे पानी पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को हाईवे के साइड में स्थित नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए।






Views: 543
Users Today : 30
Total Users : 4584340
Views Today : 31
Total views : 4608478



