

NCRkhabar@Bhiwadi. कहरानी औद्योगिक क्षेत्र (Kahrani Industrial Area) में स्थित देश की प्रमुख इंडस्ट्रियल गैस बनाने वाली फैक्ट्री आईनाक्स इंडिया (Inox India) के प्लांट में शुक्रवार की दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने से तकरीबन पच्चीस-तीस लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग इतनी भीषण थी कि सिलेंडर फटने के धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इस दौरान लंच होने के कारण श्रमिक व कर्मचारी प्लांट में नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने के बाद भिवाड़ी डीएसपी मुकेश चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा एहतियातन फैक्ट्री के तरफ़ आने वाले रास्तों पर आवागमन बंद करवाया। वहीं रीको व नगर परिषद की दमकल ने आकर बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती देख खुशखेड़ा, तिजारा, घीलोठ, नीमराना व खैरथल सहित अन्य स्थानों से दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और तकरीबन ढाई-तीन घण्टे में आग पर काबू पाया जा सका।
हाइड्रोजन प्लांट में सिलेंडर में लगी थी आग
कोरोनाकाल मे चर्चा में रही थी फैक्ट्री







Users Today : 26
Total Users : 4572709
Views Today : 29
Total views : 4592228



