

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे में शनिवार को दो स्थानों पर कचरे में आग लग गई, जिससे चारों तरफ धुआं फैल गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। रीको दमकल केंद्र प्रभारी राजू ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली कि रामपुर मुंडाना औद्योगिक क्षेत्र (Rampur Mundana Industrial Area) स्थित डंपिंग यार्ड (Dumping Yard) में कचरे में आग लग गई है और चारों तरफ धुआं दिखाई फे रहा है।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं सांथलका गांव के पास सड़क किनारे कचरे के ढेर में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाई।

Views: 502
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463



