NCRKhabar@Bhiwadi. कस्बे में विद्युत लाइनों में रखरखाव के कारण रविवार को नौ घण्टे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जयपुर डिस्कॉम भिवाड़ी (Jaipur Discom) के सहायक अभियंता चंद्रेश शर्मा ने बताया कि रविवार को ईएचवी जीएसएस पर आवश्यक रख रखाव के कारण 132 केवी जीएसएस चौपानकी से निकलने वाले सभी 33 केवी एवं 11 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह रविवार सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेंगी। इसी तरह 33 केवी सबस्टेशन खुशखेड़ा से निकलने वाले सभी फीडर्स की विद्युत आपूर्ति सुबह 6 बजे से 8 बजे तक बंद रहेगी जबकि 33 केवी सब स्टेशन होंडा चौक से निकलने वाले सभी फीडर्स की विद्युत आपूर्ति सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह 132 केवी जीएसएस नीलम चौक भिवाड़ी से निकलने वाले 11 केवी फीडर नम्बर एक से चार तक की विद्युत आपूर्ति सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगी।





Views: 685


Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469



