प्रभारी सचिव शिव प्रसाद नकाते ने की भिवाड़ी में जलभराव की समीक्षा, प्रदूषित पानी को खुले में छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, जिला प्रभारी सचिव ने आगामी मानसून को देखते हुए सीईटीपी एवं ड्रेनेज सिस्टम का किया निरीक्षण

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. खैरथल तिजारा जिला प्रभारी सचिव व रीको एमडी नकाते शिवप्रसाद मदान की अध्यक्षता में गुरुवार को बीडा सभागार में भिवाड़ी जल भराव समस्या से निपटने के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी सचिव ने भिवाड़ी में जल भराव से निपटने के लिए समस्त विभागों द्वारा किए गए कार्यों व उसमें आ रही समस्या एवं राज्य स्तर से अपेक्षित मुद्दों पर चर्चा कर आगामी वर्षा ऋतु में जल भराव की समस्या ना उत्पन्न होने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बीड़ा सभागार में बैठक लेते जिला प्रभारी सचिव व रीको एमडी शिव प्रसाद नकाते व जिला कलक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला।

जिला प्रभारी सचिव नकाते ने नगर परिषद भिवाड़ी (MCB) द्वारा चिन्हित गांव में सीवरेज लाइन डालने व कनेक्शन करने की प्रगति की समीक्षा की। सहायक अभियंता नगर परिषद ने बताया कि मिलकपुर गुर्जर व नंगलिया गांव में सीवरेज लाइन एवं कनेक्शन का कार्य पूरा हो चुका है। नंगलिया गांव में सीवेज लाइन डालने में आम जनों द्वारा विरोध किए जाने पर जिला कलक्टर मौके पर पहुंचीं और आमजन को समझा विवाद निस्तारित कराया, जिससे आज ही कार्य को पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने नगर परिषद भिवाड़ी को एसटीपी से उपचारित हो रहे पानी को पुन उपयोग में लाने के लिए प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव ने बीड़ा एवं रीको द्वारा की गई ड्रेनेज की सफाई के कार्य की समीक्षा भी की। उन्होंने भिवाड़ी ड्रेनेज सिस्टम के लिए बनाई गई डीपीआर पर भी चर्चा की।

सीईटीपी के संचालन की जानकारी लेते प्रभारी सचिव शिव प्रसाद नकाते।

 

सीईटीपी के संचालन की  समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
जिला प्रभारी सचिव ने सीईटीपी (CETP) के संचालन की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को आवंटित कार्यों को गंभीरता से लेते हुए पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने रीको के अधिकारियों को पार्श्वनाथ व श्याम वाटिका नालों की आगामी तीन दिवस में सफाई कर ड्रेजिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने रीको एवं आरपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी को कंपनियों द्वारा कनड्यूट पाइपलाइन के अलावा अन्य स्रोतों से प्रदूषित पानी छोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाही करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला प्रभारी सचिव ने सभी विभागों में ई-फाइलिंग सिस्टम, फाइलों के क्वालिटी डिस्पोजल के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने बिजली, पानी आपूर्ति पर चर्चा कर सुचारू रूप से आमजन को उपलब्ध कराने के साथ ही गुड गवर्नेंस स्थापित करने के निर्देश भी दिए।

 प्रभारी सचिव ने किया सीईटीपी व नाले का निरीक्षण

खैरथल तिजारा जिला प्रभारी सचिव एवं रीको एमडी शिव प्रसाद नकाते ( IAS Shiv Prasad Nakate,MD RIICO) ने पार्श्वनाथ, बीड़ा के मुख्य नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्श्वनाथ नाले की सफाई कर ड्रेजिंग करने के निर्देश दिए। बीडा द्वारा मुख्य नाले की गई सफाई से संतुष्टि जाहिर कर सभी को इसी प्रकार कार्य करने के निर्देश दिए।  इसके पश्चात जिला प्रभारी सचिव ने सीईटीपी का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीईटीपी में आ रहे पानी व उपचारित करने के पश्चात पानी के पैरामीटर की जांच की। उन्होंने सीईटीपी को क्षमता के अनुरूप प्लांट को संचालित के निर्देश दिए। उन्होंने प्लांट के संचालक को ओर बेहतर करते हुए आरओ पानी को औद्योगिक इकाइयों को सप्लाई करने के निर्देश भी दिए।
जिला प्रभारी सचिव व रीको एमडी को भिवाड़ी की समस्याओं की जानकारी देतीं बीडा सीईओ सलोनी खेमका।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436
Read More