

नाहटा फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को औद्योगिक क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना था। पौधरोपण कार्यक्रम में नगर परिषद वार्ड नंबर दो के पार्षद अमित नाहाटा, सुरेंद्र रावत, राकेश देहरू, शैलेंद्र सिंघल,राकेश सिंघल,संजय, शिवशरण, चेतराम,विनोद सहित कई महत्वपूर्ण व्यक्ति शामिल हुए।सभी ने अपनी उपस्थिति और सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पार्षद अमित नाहटा ने बताया कि पौधरोपण के दौरान नीम, पीपल, बेल, और अमरूद सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह औद्योगिक क्षेत्र में सात पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की देखभाल और उनके विकास के लिए फाउंडेशन ने एक विशेष टीम भी नियुक्त की है, जो नियमित रूप से पौधों की देखभाल करेगी। इस अवसर पर पार्षद अमित नाहाटा ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधरोपण हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए सभी लोगों को अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण कर हरियाली को बढ़ावा देना चाहिए।





Views: 532
Users Today : 245
Total Users : 4584303
Views Today : 322
Total views : 4608438



