धुंध की जहरीली चादर में लिपटी रही भिवाड़ी, दिवाली पर हुई आतिशबाजी से एक्यूआई 300 पार, चिकित्सकों ने दी मास्क पहनकर वायु प्रदूषण से बचाव की सलाह

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे में मंगलवार सुबह से धुंध छाई रही, जिससे हवा की स्थिति (Air Quality) बहुत खराब स्थिति में पहुंच गई। दिनभर दमघोंटू हवा से लोगों का बुरा हाल रहा और दिवाली से हो रही आतिशबाजी से चारों तरफ धुंध की जहरीली चादर छाई हुई है। इससे स्वास्थ्य व पर्यावरण दोनों को नुकसान पहुंच रहा है। मंगलवार को धुंध के कारण सूर्य छिपा रहा तथा सुबह के समय पार्कों में लोग कम दिखाई दिए। हवाओं की गति धीमी होने की वजह से मंगलवार को भिवाड़ी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 326 तक पहुंच गया। रीको व नगर परिषद की ओर से दमकल वाहन तथा एंटी स्मॉग गन से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद वायु प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने में सरकारी महकमे विफल साबित हो रहे हैं। खास बात यह है कि औद्योगिक क्षेत्र से ज्यादा प्रदूषण आवासीय इलाकों में दर्ज किया जा रहा है। दिवाली बीत जाने के बावजूद तेज आवाज वाले पटाखों की गूंज चारों ओर सुनाई दे रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल (CPCB) की ओर से सायं पांच बजे रीको औद्योगिक क्षेत्र (RIICO Industrial Area) में स्थापित एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम (AQMS) का एक्यूआई (AQI) 324 रहा जबकि पर्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 व पीएम 10 क्रमशः 369 व 274 दर्ज किया गया। इसी तरह वसुंधरा नगर में स्थापित एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम का एक्यूआई 328 रिकार्ड रहा और पीएम 2.5 व 10 क्रमशः 439 व 500 तक पहुंच गया। 

परिवहन विभाग की ओर से जब्त किया गया अवैध रूप से चल रहा वाहन।

अवैध रूप से चल रहे छह वाहन जब्त

दिल्ली एनसीआर में ग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान (ग्रेप) लागू होने  के बाद परिवहन विभाग की ओर से अवैध रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। परिवहन आयुक्त जयपुर के आदेशों की पालना में मंगलवार को जिला परिवहन अधिकारी भिवाड़ी के सुपरविज़न में  अभियान चलाकर अवैध रूप से चल रहे छह वाहनों को जब्त किया गया। परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि जब्त किए गए पिकअप वाहन पानी सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से चल रहे वाहनों के ख़िलाफ़ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Comment

Our Visitor

1 5 1 6 0 9
Users Today : 278
Total Users : 151609
Views Today : 348
Views This Year : 67984
Total views : 240404
Read More