

NCRKhabar@Bhiwadi. स्वर्णकार समाज भिवाड़ी की ओर से शुक्रवार को बीएमए (BMA) सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक स्वर्णकार एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन भिवाड़ी के अध्यक्ष मनोज कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के खगड़िया के सांसद राजेश सोनी, भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS Jyeshtha Maitreyi), बीडा सीईओ आईएएस सलोनी खेमका, एडीएम अश्विन के. पंवार, एएसपी अतुल साहू, डीएसपी मुकेश चौधरी, अलवर जिला परिषद सदस्य नीलम देवी, अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय मंत्री शीषराम सोनी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा मुकेश सोनी (तावडू), ओमप्रकाश सोनी जी (करोलबाग-दिल्ली), नरेश कुमार सोनी दिल्ली व सुरेश सोनी बल्लभगढ़ उपस्थित रहेंगे। समारोह में अलवर, खैरथल-तिजारा एवं कोटपूतली-बहरोड़ जिले की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।



Views: 558
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436



