प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया पितृ दिवस, बच्चों ने मोहक नृत्य कर किया मंत्रमुग्ध

SHARE:

 

प्रेसिडेंसी स्कूल में आयोजित पितृ दिवस का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते गोपीनाथ हॉस्पिटल के एमडी डॉ नीरज अग्रवाल। साथ मे हैं प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा।

Education@NCRkhabar.com. “एक पिता का प्यार अनन्त, बिना शर्त और अपरिवर्तनीय होता है। इस अनमोल बंधन को मनाने के लिए प्रेसीडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल के नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों ने शनिवार को ‘ *माय पापा, माय हीरो’* के रूप में पिता दिवस मनाया। पिता का स्वागत एक बैज के साथ किया गया। प्रेसिडेंसी स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि गोपीनाथ हॉस्पिटल के एमडी डॉ. नीरज अग्रवाल का स्वागत एक पौधे के साथ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके  बाद नृत्य और कविताओं की प्रस्तुति हुई। पिता अपने बच्चों से मिले प्यार और स्नेह से अभिभूत हो गए तथा उनके लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। मजेदार खेलों के विजेताओं को उपहार और पुरस्कार दिए गए। यह दिन प्रेम, आनंद, उत्सव और उन अद्भुत पिताओं की सराहना से भरा हुआ था जो एक बच्चे के जीवन को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चेहरों पर मुस्कान इस आयोजन की सफलता का प्रतीक थी।”

 

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More