
NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के अलवर बाईपास पर स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल (Modern Public School) को नई दिल्ली के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बेस्ट को-एजुकेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने बताया कि मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी को एजुकेशन वर्ल्ड की ओर से नई दिल्ली के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में ‘को-एजुकेशन’ स्कूलों में सर्वश्रेष्ठ स्कूल का अवार्ड दिया गया। विद्यालय की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी व प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने अतिथियों से अवार्ड प्राप्त किया। इस अवसर पर पी.के. साजू ने कहा कि यह पुरस्कार हमें विद्यालय के प्रत्येक सदस्य के निरंतर प्रयास और अथक परिश्रम से प्राप्त हुआ है। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ-साथ समस्त मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिवार बधाई के पात्र हैं।


Users Today : 19
Total Users : 4584329
Views Today : 20
Total views : 4608467



