अग्रवाल समाज महिला मंडल ने मनाया करवाचौथ और मेहंदी महोत्सव

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. श्री अग्रवाल महासभा भिवाड़ी के तत्वावधान में अग्रवाल माहिला मण्डल ने गत दिवस अग्रसेन भवन यूआईटी में जोर शोर से करवाचौथ महोत्सव तथा मेंहदी महोत्सव मनाया। श्री अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष डॉ . नीरज अग्रवाल ने बताया कि भिवाड़ी अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ . निवेदिता अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रसेन भवन में लगभग ३०० महिलाओं ने अपने पतियों तथा परिवार की सुरक्षा, संस्कृति तथा समृद्धी की कमना करते हुए हाथों में मेहंदी रचाई तथा भिन्न भिन्न प्रकार के रोचक खेल, प्रतियोगिताएं व नृत्य आदि के माध्यम से सामाजिक तथा पारिवारिक परम्परा को जीवित रखते अपने परिवारों तथा आगामी संतति को सनातन संस्कृति द्वारा समृद्ध बनाने हेतु संकल्प लिया। इस अवसर पर वट सावित्री कथा के माध्यम से संकल्प शक्ति की अहमियत की स्मृति की गई।

श्री अग्रवाल महासभा महासचिव मनोज मोर ने बताया कि इस अवसर पर अग्रसेन भवन को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा वरिष्ठ दिव्यांग बच्चों के विद्यालय सोनम प्रभा की प्रधानाचार्य हेतल मकवाना, स्टाफ तथा बच्चों द्वारा आगामी दीपावली महोत्सव के सामानों का एक सुन्दर स्टॉल भी लगाया गया था।

इस अवसर पर वैश्य विकास चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सीए बृजमोहन अग्रवाल तथा महासभा के पूर्व अध्यक्ष मनोज़ गुप्ता व सुनील तायल ने कार्यक्रम की काफ़ी सराहना की श्री अग्रवाल महासभा के सचिव मनोज मोर, वित्त सचिव  सुदेश अग्रवाल, महिला मंडल की अध्यक्ष, सचिव, वित्त सचिव क्रमश: डॉ . निवेदिता अग्रवाल, मोनिका बंसल तथा रिया अग्रवाल एवं संयोजिका वीनु गर्ग, सोनिया गर्ग तथा नवयुवक मंडल के पीयूष गोयल , शिवम अग्रवाल तथा आयुष मित्तल का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में माधुरी गुप्ता, हिना बंसल, मनी मित्तल, ममता अग्रवाल, मीना मोर, धारणा गोयल, दीपाली अग्रवाल, श्वेता जैन, निधि गोयल, संगीता गुप्ता, शशि तायल, तरंग जैन, गीतिका अग्रवाल, ममता गुप्ता, प्रीति सिंघल, विनिता गोयल, नीता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, स्नेहलता तथा पुरषों में रुपेश सर्राफ, मनमोहन गुप्ता, सुनील बंसल, दीपक अग्रवाल, मनोज जेन, बॉबी अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, महेश गुप्ता, भारत भूषण बंसल, तथा डॉ . प्रसंग गर्ग ने अपनी सहभागिता निभाई। डॉ . नीरज अग्रवाल ने बताया कि आम आगामी 2 नवंबर को भवन पर सर्वजन हेतु अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 10
Total Users : 4584320
Views Today : 10
Total views : 4608457
Read More