रोटरी क्लब भिवाड़ी की प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित, क्लब अध्यक्ष ने दी आगामी कार्यक्रमों की जानकारी

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.  रोटरी क्लब भिवाड़ी (Rotary Club Bhiwadi) की प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग होटल रवींद्रम में आयोजित की गई, जिसमें 63 सदस्यों ने हिस्सा लिया। क्लब सचिव हेमंत शर्मा ने आये हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया। रोटरी क्लब अध्यक्ष नीरज झालानी ने क्लब मीटिंग आरंभ की। इसके बाद विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना की गई एवं रोटेरियन भारत भूषण की माता के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई। रोटरी क्लब अध्यक्ष नीरज झालानी ( Neeraj Jhalani, President Rotary Club) ने स्वागत भाषण दिया और क्लब के बोर्ड एवं कमेटी चेयरमैन की घोषणा की गई एवं आगामी कार्यक्रम तथा क्लब इंस्टॉलेशन की जानकारी दी। इसके बाद मेम्बरशिप चेयरमैन योगेश जैन ने क्लब के नये सदस्य शैलेंद्र सिंह सेंगर, मुकेश शर्मा व पुनीत गुप्ता के नाम की घोषणा के साथ उनका स्वागत किया एवं नये मेम्बर जोड़ने पर विचार रखे। सचिव हेमंत शर्मा ने जुलाई माह में किए गए कार्य को जानकारी दी। रोटरी क्लब के कांफ्रेंस चेयरमैन डॉ नीरज अग्रवाल ने जयपुर में होने वाली डिस्ट्रिक कांफ्रेंस के बारे में सदन को बताया। इसके बाद क्लब में कुछ नया बदलाव लाने तथा मेंबर्स के विचार एवं सुझाव जानने के लिए सभी सदस्यों द्वारा फीड बेक फॉर्म भरवाया गया। क्लब के कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग ने क्लब फ़ीस एवं बिल संबंधित जानकारी दी। डिस्ट्रिक गवर्नर इलेक्ट बृज मोहन अग्रवाल, पूर्व प्रांतपाल हरीश गौड़ व क्लब मेंटर आरसी जैन ने अपने विचार रखे। मीटिंग के संयोजक एल.एन. शर्मा एवं मंगल अग्रवाल का आभार व्यक्त किया गया। मीटिंग के बाद मेंबर्स का लकी ड्रा रखा गया, जिसके विजेता पीएस मारवा थे। जुलाई महीने के सभी सदस्यों का एक साथ जन्म दिन एवं शादी की वर्षगाँठ केक काटकर मनाया गया। मीटिंग का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। रोटरी क्लब के सचिव ने असिस्टेंट गवर्नर संजय गुलाटी एवं सभी  सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

 

क्लबअध्

रोटरी क्लब भिवाड़ी की बैठक में उपस्थित क्लब अध्यक्ष नीरज झालानी एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्य।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 3
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469
Read More