पर्यावरण संरक्षण के लिए नाहाटा फाउंडेशन ने किया पौधरोपण, कालीखोली जीएसएस में लगाए छायादार व फलदार पौधे

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए नाहटा फाउंडेशन (Nahata Foundation) की ओर से बाबा मोहन राम कालीखोली में स्थित 132 केवी जीएसएस में नाहाटा फाउंडेशन की ओर से विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। नाहाटा फाउंडेशन के ट्रस्टी व नगर परिषद के पार्षद अमित नाहटा ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह औद्योगिक क्षेत्रों में पौधों को लगाने का निश्चय किया है। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर पौधों का रोपण किया जा रहा है और प्रत्येक पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी किसी सदस्य या व्यक्ति को सौंपी जाती है। फाउंडेशन का उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है। इस प्रकार के अभियानों से ना केवल पर्यावरण की सुरक्षा होती है बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।पार्षद अमित नाहटा ने बताया कि सोमवार को 132 केवी जीएसएस बाबा मोहन राम में नीम, शहतूत, गूलर, लीची, अमरूद व बेल इत्यादि के 51 पौधे लगाए गए।  पौधरोपण  कार्यक्रम में नाहाटा फाउंडेशन की अध्यक्ष रितीभा नाहाटा, नगर परिषद वार्ड नंबर दो के पार्षद अमित नाहाटा, सुरेंद्र रावत, राकेश देहरू, मोनू गाबा , सौम्यो रंजन तथा 132 केवी जीएसएस की सहायक अभियंता प्रीति जैन, कनिष्ठ अभियंता पूनम गर्ग व संदीप पटेल, पर्यवेक्षक मंतोष कुमार व सुरक्षाकर्मी जेल सिंह सहित अन्य स्टाफ ने भाग लिया।

कस्बे के कालीखोली स्थित 132 केवी जीएसएस परिसर में पौधरोपण करते नाहटा फाउंडेशन के पदाधिकारी व जीएसएस के अधिकारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 6
Total Users : 4580050
Views Today : 20
Total views : 4602106
Read More