कहरानी के सरकारी स्कूल में स्कूल स्टाफ व समाजसेवी मोहन भिदुड़ी ने किया पौधरोपण कर बताया हरियाली का महत्व

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. नगर परिषद क्षेत्र के कहरानी गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को पौधरोपण किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कहरानी की प्रिंसिपल महिमा पंड्या, अध्यापक सतवीर यादव, खुशीराम, दौलत, जगदीश, अजय व समाजसेवी मोहन भिदुड़ी व जमशेद सहित सहित स्कूल स्टाफ ने पौधरोपण किया। अध्यापक सतवीर यादव ने बताया कि सोमवार स्कूल परिसर में नीम, पीपल, अशोक व बड़ के पौधे लगाए गए हैं तथा पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाया गया है। स्कूल परिसर में पौधरोपण से ना सिर्फ हरियाली आएगी बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 18
Total Users : 4584328
Views Today : 18
Total views : 4608465
Read More