परिवहन विभाग ने किया पौधरोपण, कार्यालय परिसर व गोचर भूमि में लगाए 101 पौधे, देखभाल का लिया संकल्प

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. जिला परिवहन कार्यालय (District Transport Department) की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को पौधरोपण किया गया। जिला परिवहन अधिकारी राजीव चौधरी  (Rajeev Choudhary, DTO) ने बताया कि बुधवार को राज्य मे सघन वृक्षारोपण किये जाने के लिए एक पेड मां के नाम अभियान के तहत जिला परिवहन कार्यालय परिसर एवं गोधान गांव की गोचर भूमि पर पौधरोपण किया गया।  जिला परिवहन अधिकारी राजीव चौधरी के नेतृत्व में परिवहन निरीक्षक पुष्पेंद्र भारद्वाज, दीपक शर्मा व वेद प्रकाश के अलावा कार्यालय स्टाफ, प्रवर्तन दल एवं अन्य स्वयं सेवी संस्थाओ के पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर एवं कार्यालय के क्षेत्राधिकार में स्थित गोधान गांव की गोचर भूमि में पीपल, बरगद व पिलखन के 101 पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।

गोधान गांव की गोचर भूमि में पौधरोपण करते डीटीओ राजीव चौधरी, परिवहन निरीक्षक पुष्पेंद्र भारद्वाज, दीपक शर्मा व वेद प्रकाश व अन्य कर्मचारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 244
Total Users : 4584302
Views Today : 321
Total views : 4608437
Read More