
NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम (DST)ने हरियाणा की कुख्यात इकराम जैमत गैंग (Ikaram Jaimat Gang) के सदस्य तालीम को दस्तयाब किया है। आरोपी तालीम यूपी (UP) के मथुरा (Mathura)जिले के बरसाना थाना क्षेत्र का रहने वाला है और टपूकड़ा थाने में दर्ज डकैती के मामले में सात साल से फरार चल रहा था और पुलिस अधीक्षक भिवाडी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसटी ने मेवाती वेशभूषा पहनकर गांव दबिश दिया, जिससे आरोपी को पकड़ा जा सके।
भिवाड़ी स्पेशल टीम के प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि हरियाणा की कुख्यात इकराम जैमत गैंग ने हाईवे पर वाहन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। टपूकड़ा थाना पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू किया लेकिन आरोपी तालीम पुलिस से बचने के लिए फरारी काट रहा था। भिवाडी जिला पुलिस अधीक्षक ने डीएसटी को वाछित बदमाशो के विरुद्ध धरपकड करने के निर्देश दिए तो डीएसटी ने वाछित बदमाशो को चिन्हित किया। इस दौरान पता चला कि टपूकडा पुलिस थाने का वांछित तालिम पुत्र निवासी हाथिया थाना बरसाना जिला मथुरा यूपी करीब 7 साल से फरार चल रहा है। आरोपी का गांव हाथिया की आबादी ज्यादा व सघन है और यह गांव अवैध हथियार बनाने व लुट डकैती की वारदातों के लिये कुख्यात है। इस कारण गांव के लोग पुलिस की कार्यवाही से सजग रहते है। सघन आबादी होने के कारण समय पर गांव में गाडी नही पहुंच पाती है और आरोपीयों को पुलिस का पता लगते ही फरार हो जाते है। डीएसटी के हैड कानिस्टेबल ओमप्रकाश को सूचना मिली कि फरार आरोपी तालिम गांव के अन्दर बनी दुकानों पर आता है। सूचना मिलने पर डीएसटी ने मेवाती वेषभूषा पहन कर ई रिक्शा में बैठ कर तालिम के आने के रास्तो को चिन्हित कर जाल बिछाया और तालिम के बाजार में आते ही डीएसटी ने बरसाना पुलिस के साथ मिलकर दस्तयाब किया और भिवाडी लेकर आई। डीएसटी इस आरोपी को टपूकडा पुलिस थाने के हवाले कर दिया और पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।





Views: 556
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427



