आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीता ज़ेवियर कप, फाईनल में द सागर स्कूल को 59-40 से हराया

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. सेंट जेवियर स्कूल भिवाड़ी में आयोजित नवीं बास्केटबॉल प्रतियोगिता के फाईनल में आर्मी पब्लिक स्कूल अलवर ने द सागर स्कूल तिजारा को रोमांचक मुकाबले में 59-40 के अंतर से हराकर खिताबी जीत हासिल किया। प्रतियोगिता के फाईनल मैच से पहले स्कूल प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेंचुरी ग्राफिक्स, नई दिल्ली के थॉमस कुट्टी ने खिलाड़ियों के खेल व अनुशासन की प्रशंसा की। प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में एंसलम अलवर ने सेंट जेवियर, स्कूल भिवाड़ी को एकतरफा मुकाबले में 28-8 से हराया। प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में द्वितीय स्थान संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी ने तथा छात्र वर्ग में सागर स्कूल, तिजारा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान छात्र वर्ग में अलवर पब्लिक स्कूल ने सेंट जेवियर स्कूल भिवाड़ी को 32-15 से हराकर तथा छात्रा वर्ग में अलवर पब्लिक स्कूल ने जी डी गोयनका भिवाड़ी को 21-4 से हराया l प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर छात्र वर्ग में दक्ष, आर्मी स्कूल, अलवर से ओर छात्रा वर्ग में जानवी संत अंसलम से व बेस्ट स्कोरर छात्र वर्ग अंश गुप्ता, सागर स्कूल तिजारा से व छात्रा वर्ग में वंशिका संत अंसलम अलवर रहे।

 

सेंट ज़ेवियर स्कूल में आयोजित ज़ेवियर कप की विजेता टीमों को ट्रॉफी देते अतिथि।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463
Read More