इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा का गठन, पार्षद अमित नाहटा बने युवा शाखा के जिला प्रभारी

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी खैरथल तिजारा (Indian Redcross Society) की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिला कलक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला (Dr Artika Shukla, Collector Khairthal Tijara) ने राजभवन के प्रमुख सचिव के पत्र का अनुसरण करते हुए एक आदेश जारी कर सीएमएचओ डॉ अरविंद सिंह गेट को उपाध्यक्ष, डॉ अतुल गौड़ को सचिव व डॉ महेंद्र गुर्जर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष व नगर परिषद के पार्षद अमित नहाटा को जिला प्रभारी युवा प्रकोष्ठ बनाया गया है। गोपीनाथ हॉस्पिटल के एमडी नीरज अग्रवाल को कोऑर्डिनेटर मनोनीत किया गया है। पार्षद अमित नाहटा को रेडक्रॉस सोसायटी का जिला युवा प्रभारी मनोनीत होने पर गणमान्य लोगों ने बधाई देते हर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

अमित नाहटा, जिला प्रभारी युवा शाखा रेडक्रॉस सोसायटी खैरथल तिजारा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 3
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469
Read More