
NCRkhabar@Bhiwadi.
विप्र सेना ने रविवार को बाबा मोहनराम परिक्रमा मार्ग पर धोली खोली गौशाला, गोधान गांव में गौचर भूमि पर पौधरोपण किया। विप्र सेना के धर्मेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि गोधान गांव की गोचर भूमि पर आम, जामुन, आवले, मौसमी, नीवू, बेलपत्र, अमरूद इत्यादि के 151 फलदार पौधे लगाकर उनकी देखभाल के संकल्प लिया गया। गौतम ने बताया कि गत 18 जुलाई को स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 501 पौधे लगाने का संकल्प विप्र सेना की खैरथल इकाई ने लिया था। इसके तहत रविवार को 151 पौधे लगाए गए हैं। इन पौधों को लगाने के बाद विप्र सेना के स्वयंसेवक इनकी देखरेख एवं पानी देने का कार्य लगातार करेंगे।उन्होंने बताया कि जल्द ही 250 पेड़ और लगाए जाएंगे और इस पूरी जगह को तार फेसिंग भी कराने का कार्य किया जायेगा। पौधरोपण कार्यक्रम में विप्र सेना जिला अध्यक्ष अशोक कौशिक, कौशल मिश्रा, पुनीत गौतम, अरविंद परासर, दिलीप ठाकुर, पुष्पेंद्र, राहुल देव शर्मा, अरविन्द कौशिक, विनोद भारद्वाज, संतोष मिश्रा, प्रियव्रत भारद्वाज, दीपांशु शर्मा व विमल के साथ अन्य लोगों ने सहयोग किया।





Views: 670
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



