
NCRkhabar@Bhiwadi.वैश्य महासंघ समिति भिवाड़ी (Vaishya Mahasangh Samiti Bhiwadi) की कार्यकारिणी की सत्र 2023 -25 की तृतीय सभा का आयोजन शनिवार को किया गया। समिति के अध्यक्ष सीए राकेश गुप्ता ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। इसके बाद समिति के सचिव अमित नाहटा ने विगत मीटिंग की कार्यवाही पढ़ कर सुनाई एवं इस सत्र में हुए अब तक के कार्यों का ब्यौरा देते हुए बताया कि समिति ने प्रत्येक माह में एक या उससे अधिक सामाजिक कार्य किए हैं। नाहटा ने बताया कि 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत हर वैश्य बंधु को नि:शुल्क तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा सितम्बर माह में वैश्य समाज की सामुहिक यात्रा, अक्टूबर माह में सम्पूर्ण वैश्य समाज का दीपावली मिलन व मेले का आयोजन,एरिया वाइज संपूर्ण वैश्य समाज की सदस्यता व वोटर लिस्ट तैयार किया जाएगा। समिति के आय- व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने सभा के समक्ष रखा। सभा में आरसी जैन ,अशोक गुप्ता ,डॉक्टर महेंद्र मंगला, विधान विजयवर्गीय, रूपेश सर्राफ, , भारत भूषण, राजेश गुप्ता, अनीता गुप्ता, इंद्रा गुप्ता, आशीष महावर, संजीव अग्रवाल, रमाकांत झालानी, सुमित गुप्ता, रमेश चंद गुप्ता, डा नीरज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, वेद खंडेलवाल,नंदलाल गुप्ता, विजय अग्रवाल,ग्यासीराम गुप्ता, नवनीत गुप्ता,महेश अग्रवाल, योगेश गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, विनोद गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, नितिन रस्तोगी आदि बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। सभा के अंत में एक पेड़ मां के नाम का संकल्प कर परिसर पौधरोपण किया गया।





Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463



