

द सागर स्कूल में भारत विभाजन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी।
Education@NCRkhabar.com . तिजारा -फ़िरोजपुर झिरका मार्ग पर स्थित द सागर स्कूल (The Sagar School) में बुधवार को बारहवीं कक्षा विद्यार्थियों ने भारत विभाजन की भयावह स्मृति दिवस पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। सभा की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य ने 14 अगस्त 1947 के दिन की भयावह स्थिति पर प्रकाश डालते हुए विभाजन की दुखद घटनाओं को प्रकाश डाला। उन्होंने हमारे देश में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए इतिहास के इस अध्याय को याद करने के महत्व पर जोर दिया गया। प्रधानाचार्य के संबोधन के बाद, उनके विचारों पर आधारित पी पी टी दिखाई गयी। इसके बाद विभाजन के दौरान अनुभव की गई अपार पीड़ा और उथल-पुथल को दर्शाने वाला एक वीडियो दिखाया गया, जिसने दर्शकों के मर्म को द्रवित कर दिया। बारहवीं कक्षा के छात्रों ने एकांकी प्रस्तुत की, जिसमें विभाजन के दौरान हुई भयावहता, दर्द और विस्थापन का सजीव चित्रण किया गया। इसके बाद 10 विद्यार्थियों ने उस दुखद घटना पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समानता को बढ़ावा देने, राष्ट्र की सुरक्षा, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने पर बल दिया। विद्यार्थियों ने प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उस कठिन समय के दौरान उभरी साहस और बहादुरी की कहानियाँ भी साझा की। इसके अलावा मीडिया सेंटर में एक प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें विभाजन की भयावहता को स्पष्ट रूप से दर्शाने वाले चित्र और पोस्टर प्रदर्शित किए गए। छात्रों ने प्रदर्शनी का दौरा किया और इन चित्रों के माध्यम से ऐतिहासिक महत्व की गहरी समझ प्राप्त की। सभा का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।







Users Today : 109
Total Users : 4563223
Views Today : 125
Total views : 4579515



