
NCRkhabar@Bhiwadi. श्रीराम पिस्टन्स एन्ड रिंग्स लिमिटेड पथरेड़ी (SPRL) में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रीराम पिस्टन्स के प्रबंधक इंद्रजीत सिंह व करण सिंह ने झंडारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने कर्मचारियों को देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर श्रीराम पिस्टन्स के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।







Views: 487
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485



