MPS के विद्यार्थियों का बैडमिंटन व टेबल टेनिस की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी      ( Modern Public School) के विद्यार्थियों का बैडमिंटन व टेबल टेनिस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।  मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के प्रधानाचार्य श्री पी.के. साजू ने बताया कि एस.जी.एफ.आई. बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन लॉर्ड इंटरनेशनल स्कूल चिकानी में किया गया था। प्रतियोगिता में एमपीएस की पांच टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें गुरनूर कौर को प्रथम स्थान और दीवा इटानी को तृतीय स्थान मिला और इनका अंडर 14 गर्ल्स में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इसका प्रतिनिधित्व मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी करेगा। साथ ही राज्य स्तर पर अंडर 17 बॉयज में जय यादव तन्मय कौशिक एवं अंडर 17 गर्ल्स में हिमांगी जोशी और अंडर-19 बॉयज में सैफ अली का चयन किया गया है। जिला स्तर पर हुए खेलों में अंडर 14 गर्ल्स को विजेता घोषित किया गया और पूरी टीम को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। अंडर 14 बॉयज में रजत पदक हासिल हुआ। इसी तरह टेबल टेनिस में अंडर 17 बॉयज में पूरी टीम को प्रथम स्थान और अंडर 17 गर्ल्स टेबल टेनिस में टीम को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्य पी के साजू ने बताया कि उनके स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न खेलों का भी अभ्यास कराया जाता है, इसीलिए हर वर्ष अनेक विद्यार्थियों का राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भी चयन होता आ रहा है। विजेता टीम के खिलाड़ियों और उनके खेल प्रशिक्षक बाले राठी एवं प्रताप सिंह बिष्ट को एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती तापती चटर्जी एवं प्रिंसिपल पी के साजू व एम.पी.एस. प्रबंधन ने बधाई दी है।

एसजीएफ़आई टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करतीं एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती तापती चटर्जी एवं प्रिंसिपल पी के साजू।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 10
Total Users : 4584320
Views Today : 10
Total views : 4608457
Read More