ट्रेल ब्लेजर्स ने आर एच आई एम वॉरियर्स को 69 रन से हराया

SHARE:

Sports@ncrkhabar.com. भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड की ओर से एक निजी स्कूल के सहयोग से आर एच आई एम और ट्रेल ब्लेजर्स की टीमों के बीच 20-20 मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन बी सी जी ग्राउंड पर किया गया। बी सी जी ग्राउंड के संचालक पोरस सिंह एवं हर्ष शर्मा ने बताया कि टॉस ट्रेल ब्रेजर्स के कैप्टेन अमर बिधूरी ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 177 रन बनाये। ट्रेल ब्लेजर्स के बल्लेबाज ए आर ने 4 व डॉक्टर अजय पंवार ने 39 रन बनाए। आर एच आई एम के गेंदबाज बिस्वजीत पात्रा और अजय ने 1 विकेट व प्रदीप  राठौर ने 2 विकेट लिये। 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने  आर. एच आई एम की टीम 14.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 108 रन बनाकर आउट हो गई। आर एच आई एम की तरफ़ से राज सिन्हा ने 10 , जसवंत चौधरी ने 18, देवेंद्र सिंह 14 रन और बिस्वजीत पात्रा ने 10 रन बनाए रन बनाए और ट्रेल ब्लेजर्स के गेंदबाज गोपाल सिंह और अभी राणा ने 2-2 विकेट , मनीष ने 3 विकेट , महेश कुमार ने 1 विकेट , अजय पंवार ने 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच ट्रेल ब्लेजर्स के मनीष को बीसीजी ग्राउंड की तरफ़ से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।  फाइटर ऑफ़ द मैच अवार्ड प्रदीप राठौर को दिया गया। मैच के दौरान उपस्थित पोरस सिंह , अजीत सिंह , निशांत शर्मा, निशांत राणा , अरुण भूटानी , सोनू कसाना, विजय भड़ाना, निशांत राणा , इश्यू, हुकुम सिंह , चंदन , बिजेंद्र सोनी, अमर बिधुरी, गोपाल सिंह, अभी राणा ,अंपायर अक्षय, अंपायर महिंदर उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 36
Total Users : 4584346
Views Today : 37
Total views : 4608484
Read More