आरएचआई मैग्नेसिटा ने जीती कॉर्पोरेट सीरीज, हिंदवेयर को 39 रन से हराया

SHARE:

Sports@NCRkhabar.com भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड पर कॉर्पोरेट क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया गया। प्रतियोगता का फाइनल में हिन्द वेयर और आर एच आई एम मैग्नीसाइट के बीच खेला गया, जिसमें आरएचआई मैग्नेसिटा ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 39  से हराकर सीरीज अपने नाम किया। भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड के संचालक पोरस सिंह ने बताया कि गत 26 सितंबर से शुरू हुई कार्पोरेट सीरीज के फाईनल में आरएचआई मैग्नेसिटा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। आरएचआई मैग्नेसिटा के प्रदीप राठौड़ ने 60,  सुधीर सिंह ने 48 व बिस्वजीत पत्र ने 26 रन बनाये जबकि हिन्द वेयर के गेंदबाज लखन देसवाल ने 3 व ललित शर्मा और कुलदीप ने 1-1 विकेट लिया। जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य लेकर मैदान मे आई हिन्द वेयर टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 144 रन ही बना पाई। हिन्द वेयर के बल्लेबाज वरुण सिंधवानी ने 27, अमर राजपूत ने 48 व शेखर शर्मा ने 26 रन का योगदान दिया। आरएचआई मैग्नेसिटा के गेंदबाज़ मोहित और अजय ने तीन-तीन विकेट व विश्वजीत पात्रा और देवेंद्र सिंह ने 1-1 विकेट लिए। मैन ऑफ़ द मैच अजय व फाइटर ऑफ द मैच लखन को भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड कि तरफ़ से अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्पोरेट सीरीज में विजेता आरएचआई मैग्नेसिटा के खिलाड़ी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487
Read More