BCG Friendship CUP Cricket Tournament शिवम् और राहुल के शानदार प्रदर्शन से खन्ना टाइगर्स 48 रन से जीता

SHARE:

Sports@NCRkhabar.com भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड (Bhiwadi Cricket Ground) पर खेले जा रहे बीसीजी फ्रेंडशिप क्रिकेट टूर्नामेंट में खन्ना टाइगर्स ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 48 रन से हराया।  भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड के संचालक पोरस सिंह ने बताया कि गत  11 अक्टूबर से शुरू बीसीजी फ्रेंडशिप कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भिवाड़ी स्पार्टन, खन्ना टाइगर्स, भिवाड़ी पब्लिक स्कूल, तेजस फाइटर, जेबीएमआर डायमंड्स , देवेन क्रिकेट क्लब, एच एल आई वारियर्स और फ्रेंड्स क्लब सहित आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट में  खन्ना टाइगर्स और भिवाड़ी पब्लिक स्कूल क्लब के बीच खेले गए मैच में टॉस खन्ना टाइगर्स के कप्तान धर्मी दायमा ने टॉस जीतकर  पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और  20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। खन्ना टाइगर्स के बैट्समैन लव खन्ना ने 28, शिवम सिंह ने 33,  राहुल ने 39 व मनफूल सैनी ने 17 रन बनाये जबकि भिवाड़ी पब्लिक स्कूल के गेंदबाज साहिल यादव ने दो व निशांत कुमार, इरशाद, भंवर केडी, विनय , मोहित गुर्जर ने 1-1 विकेट लिया। जीत के लिए 170 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में आई भिवाड़ी क्रिकेट क्लब की टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई और 17.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 121रन ही बना पाई। भिवाड़ी पब्लिक स्कूल के बल्लेबाज जितिन ने 31, हर्षवर्धन ने 28 व हरिराम यादव और मोहित गुर्जर ने 23-23 रन का योगदान दिया। खन्ना टाइगर्स के गेंदबाज़ गौरव चौहान ने तीन व राकेश शर्मा, शिवम सिंह व राहुल ने 2 -2 विकेट लिए। मैन ऑफ़ द मैच राहुल को भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड कि तरफ़ से अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। फाइटर ऑफ़ द मैच मोहित गुर्जर रहे।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 42
Total Users : 4584352
Views Today : 44
Total views : 4608491
Read More