सेंट ज़ेवियर स्कूल में भारत दर्शन विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन,

SHARE:

Education@NCRkhabar.com सेंट जेवियर स्कूल भिवाड़ी में भारत दर्शन विषय पर विज्ञान व सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यातिथि मैनेजर फादर थॉमस कुरियाकोस ने फीता काटकर किया। बच्चों के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यातिथि ने कहा ऐसे छोटे- छोटे कार्यों के अभ्यास से ही बड़ी सफलता प्राप्त की जाती है। प्रधानाचार्य फादर सोबिन के. थॉमस ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा व मिलकर काम करने की भावना का समावेश होता है। विद्यार्थियों ने अपनी कला व कौशल का प्रदर्शन करते हुए भारत के स्थापत्य कलाओं को, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी,प्राकृतिक स्रोत,उद्योग, कम्युनिटी हेल्थ एंड एनवायरनमेंट, ग्लोबल वार्मिंग, इनफार्मेशन एवं एजुकेशन टेक्नोलॉजी, ट्रांसपोर्ट के वर्किंग मॉडल और 1857 की क्रांति का 3 डी मॉडल, साँची स्तूप व राममंदिर का मॉडल प्रस्तुत किया। अभिभावकों द्वारा बच्चों की मेहनत, लगन व नए विचारों से बनाए गए प्रोजेक्ट्स एवं मॉडल्स को ‘ 2047 का भारत ‘ के भविष्य के रूप में सराहना की।
प्रदर्शनी की रुपरेखा श्रीमती शोभारानी व लता रमेजा के द्वारा तैयार की गई। विद्यार्थियों के साथ विज्ञान वर्ग में श्रीमान मुकेश शर्मा, शिमोना शर्मा, पुष्पा वर्मा, सुवराकांति, कल्पना जोशी तथा सीमा अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सामाजिक विज्ञान वर्ग में श्रीमती सुम्बुल, रोज़ी भटेजा, सीमा बारवाल,रेनू शर्मा व समृद्धि की देखरेख में विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स व मॉडल्स का निर्माण किया।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More