सूरज स्कूल (Suraj School) टपूकड़ा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दिया परामर्श

SHARE:

 

Education@ncrkhabar.com भिवाड़ी-अलवर स्टेट हाईवे (Bhiwadi-Alwar)  पर करमपुर में स्थित सूरज स्कूल में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर (Free Medical Camp) का आयोजन किया गया। शिविर में मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों ने स्कूली बच्चों, स्टाफ व आसपास के गांवों से आए लोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। स्वास्थ्य जांच का शुभारंभ सूरज स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश भाटिया (Ramesh Bhatia, Principal Suraj School), मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में स्कूल के अलावा बाहर से आए लोगों की भी फिजियोथेरेपी, ईसीजी, नेत्र, दंत, हड्डी, शुगर, बीपी, पीएफटी, ब्लड प्रेशर की जांच निःशुल्क की गई। जांच में विद्यालय के सभी कर्मचारी, स्टाफ ,बच्चे एवं अभिभावक सम्मिलित हुए।  स्कूल प्रिंसिपल रमेश भाटिया ने सभी वरिष्ठ डॉक्टरों को स्कूल की तरफ से सम्मान पूर्वक उपहार देकर विदा किया। सभी वरिष्ठ डॉक्टरों ने प्रधानाचार्य और उनकी टीम का आभार जताया।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More