हिलव्यू गार्डन सोसायटी में फाउंटेन पार्क की हुई आकर्षक सजावट, कल धूमधाम से मनाएंगे छठ महापर्व, आरडब्ल्यूए ने पूरी की तैयारियां

SHARE:

NCRkhabr@Bhiwadi. हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में गत वर्षों की भांति वर्ष भी आस्था के महापर्व छठ पूजा का आयोजन बडी धूमधाम से किया जा रहा है। हिल व्यू गार्डन RWS की मेंटेनेंस टीम द्वारा आयोजन स्थल को लाइट्स एवं साज-सज्जा के समान के साथ पूरी तरह सजाया गया है। हिलव्यू गार्डन सोसायटी आरडब्ल्यूएस के महासचिव धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सोसायटी में रहने वाले बिहार एवं पूर्वांचल के श्रद्धालुओं द्वारा पूरे जोश एवं श्रद्धा के साथ नहाए खाए, खरना के आयोजन बडी धूम धाम से किया गया और हमारी मेंटेनेंस टीम के साथ मिलकर आयोजन को सफल बनाने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि फाउंटेन पार्क को सफाई कराकर कृत्रिम घाट बनाया गया है और पानी भरने का प्रबंध भी किया गया है और गुरुवार की शाम को श्रद्धालु डूबते हुए सूर्य और शुक्रवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्ग देकर श्रद्धालु अपने ब्रत को तोड़ेंगे। इसके बाद सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

 

 

थड़ा गांव स्थित हिलव्यू गार्डन सोसायटी में की गई फाउण्टेन पार्क की आकर्षक सजावट।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463
Read More