सेंट जेवियर के स्टूडेंट कृष्णा शर्मा ने टोकियो में किया भिवाड़ी का नाम रोशन, सेंट ज़ेवियर स्कूल के प्रिंसिपल ने कृष्णा को किया सम्मानित

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. सेंट जेवियर स्कूल,भिवाड़ी के छात्र कृष्णा शर्मा ने सकूरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम के दौरान जापान की राजधानी टोकियो जाकर भिवाड़ी का नाम रोशन किया जा।  कृष्णा शर्मा ने बताया कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय तथा जापान विज्ञान और प्रोद्योगिकी एजेंसी (J S T) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय दल में चयनित होने के साथ -साथ जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ। कृष्णा शर्मा ने वड़नगर, गुजरात में आयोजित प्रेरणा प्रोग्राम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारतीय दल में अपना चयन कराया l कृष्णा शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मलेशिया, बांग्लादेश, लाओस, पापा न्यू गिनी और अर्जेटीना जैसे विभिन्न देशों के विद्यार्थियों से मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ तथा जापान की संस्कृति, अत्याधुनिक तकनीकी को जानने का सुयोग्य मिला। इसके अलावा जापान के विश्वविद्यालयों का भ्रमण करने का तथा शिक्षाविद से ज्ञान प्राप्त करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस चयन का श्रेय कृष्णा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सोबिन के. थॉमस के निर्देशन तथा शिक्षकों के सहयोग व माता -पिता के आशीर्वाद को दिया है। कृष्णा का सेंट ज़ेवियर स्कूल में सोमवार को अभिनंदन किया गया।

 

जापान की राजधानी टोकियो में आयोजित सकूरा साइंस एक्सचेंज प्रोग्राम में भाग लेते सेन्ट जेवियर स्कूल का छात्र कृष्णा शर्मा व कृष्णा शर्मा का स्वागत करते प्रिंसिपल फादर सोबिन के. थॉमस।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 41
Total Users : 4584351
Views Today : 43
Total views : 4608490
Read More