
NCRkhabar@Bhiwadi. नगर परिषद भिवाड़ी का पांच साल कार्यकाल सोमवार को खत्म हो गया और चुनाव नहीं होने के कारण राज्य सरकार अब प्रशासक की नियुक्ति करेगी। नगर परिषद की आखिरी बैठक से अधिकतर पार्षदों ने दूरी बनाए रखी और 60 सदस्यीय नगर परिषद की बैठक में महज 28 पार्षद उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत में एक तिहाई सदस्य नहीं होने की वजह से कोरम पूरा करने का संकट पैदा हो गया था लेकिन बैठक के खत्म होने तक 28 पार्षद पहुंच गए। सभापति शीशराम तंवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव के अलावा सफाई व लाइट व्यवस्था और सिविल कार्य के अतिरिक्त खर्च के लिए वित्तिय स्वीकृति ली गई तथा कर्मचारियों के नियमितीकरण का भी एजेंडा रखा गया। बैठक की सूचना समय पर नहीं देने पर पार्षदों ने नाराजगी जताई। भाजपा पार्षद सूबे सिंह ने बताया कि नियमानुसार नगर परिषद की साधारण सभा की साठ दिन में एक बार और कलेंडर साल में छह बैठक होनी चाहिए लेकिन पांच साल में यह पहली बैठक थी। उन्होंने बताया कि पांच साल तक सिर्फ बजट बैठक हुई थी। बैठक में नगर परिषद आयुक्त राम किशोर मेहता, उपसभापति बलजीत दायमा, पार्षद हवा सिंह दायमा, नरेंद्र खटाना सहित अन्य पार्षद उपस्थित थे।

Views: 385
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463



