राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की अध्यक्ष अपर्णा अरोड़ा ने वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के मापदंडो का पालन नही करने वालों पर होगी कार्यवाही

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंण्डल (RSPCB) की अध्यक्ष अपर्णा अरोड़ा ने कहा है कि अधिकारी एनसीआर क्षेत्र में बढते प्रदूषण एवं वायु गुणवता सूचकांक के मद्देनजर वायु गुणवता प्रबंधन आयोग द्वारा जारी ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान ग्रेप-4 के मापदंडों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को उनके क्षेत्र में चल रही माइनिंग, क्रेशर इकाइयों एवं प्रतिबंधित अन्य इकाईयों/ गतिविधियों को तुरन्त बंद करवाने के निर्देश दिये। अरोड़ा सोमवार को राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंण्डल मुख्यालय पर जिला कलेक्टर (District Collector)  एवं प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने प्रदूषण प्रभावित क्षेत्रो में एंटी स्मोग गन का प्रयोग कर डस्ट को कम करने हेतु पानी के छिड़काव करने की व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु आवश्यक दिशा—निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यालय स्तर से टीमें गठित कर फील्ड में सतत् निरीक्षण कर प्रतिबंधित इकाईयों/गतिविधियों पर लगाम लगाने एवं वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के मापदंडो की पालना नहीं करने वाली इकाइयों पर कठोर कार्रवाई के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसके लिये अधिकारी सभी हितधारक विभागों, संस्थाओं व इकाईयों के साथ बैठक कर एक्यूआई की नियमित मॉनिटरिंग करें।

वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर एनसीआर क्षेत्र के जिलों के अधिकारियों को निर्देश देतीं राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की अध्यक्ष अपर्णा अरोड़ा।  

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More