
Sports@ncrkhabar.com भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड (Bhiwadi Cricket Ground) पर रविवार से एचपीएल T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट (HPL T-20 Cricket Tournament) का शुभारंभ होगा। टूर्नामेंट का उदघाटन मैच केएलजे पैराफ्लेक्स इंडिया लिमिटेड और जेबीएमआर डायमंड्स के बीच रविवार शाम साढ़े छह बजे खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन न्यू परफेक्ट मोबाइल केयर सेंट्रल मार्केट, जयपुरिया स्कूल भिवाड़ी और टारगेट बीसीए क्रिकेट अकैडमी के सदस्यों की ओर से कालीखोली स्थित बाबा मोहन राम के मंदिर के पास भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड पर किया जा रहा है।
आठ टीमें लेंगी टूर्नामेंट में हिस्सा, विजेता टीम को मिलेंगे 11 हजार रुपए
भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड के संचालक पोरस सिंह और हर्ष शर्मा ने बताया कि स टूर्नामेंट में तेजस फाइटर, भिवाड़ी पैंथर , केएलजे पैराफ्लेक्स इंडिया लिमिटेड, जेबीएमआर डायमंड्स, एयर स्काई, देवेन क्रिकेट क्लब, अरावली सुपर किंग्स और ओसीसी टीमों ने भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि टूर्नमेंट में की विजेता टीम को 11000 और उपविजेता टीम को 5100 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीम 7-7 लीग मैच खेलेगी और टॉप चार टीम सेमीफाइनल में खेलेंगी और सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। टूर्नामेंट के सभी मैच क्रिक हीरो पर लाइव दिखाए जाएँगे।




Views: 461
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



