
NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School) के प्रधानाचार्य पी. के. साजू (P. K. Saju, Principal) को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय प्रधानाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें जयपुर के क्लार्क आमेर होटल में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। स्वामी विवेकानंद पुरस्कार का उद्देश्य उन व्यक्तियों को सम्मानित करना है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक कार्य किए हैं। साजू को यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचार ,छात्रों को नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करने और उनकी अद्वितीय नेतृत्व शैली के लिए दिया गया है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पी.के. साजू के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा गया कि उन्होंने शिक्षा को केवल एक पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे समग्र विकास का माध्यम बनाया है और उनके नेतृत्व में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में कई कीर्तिमान स्थापित किये हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पी के साजू ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं बल्कि मेरे स्कूल, शिक्षकों और समस्त छात्रों का है और यह हमें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा। प्रधानाचार्य की इस उपलब्धि पर समस्त मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।





Views: 940
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469



