
NCRkhabar@Bhiwadi.
राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर “हर घर खुशहाली” कार्यक्रम के तहत जयपुर के दादिया में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में खैरथल-तिजारा जिले से हजारों लोग शामिल हुए। जिले के विभिन्न गांवों और शहरों से सैकड़ों बसों के जरिए लोग प्रातः काल जयपुर पहुंचे और इस आयोजन का हिस्सा बने। कार्यक्रम के दौरान खैरथल स्थित पीएम श्री विद्यालय सभागार में भी सभा का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें जिला कलेक्टर किशोर कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री ने किया ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास, सिंचाई व पेयजल समस्या का होगा समाधान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट परियोजना का शिलान्यास किया, जिससे खैरथल-तिजारा जिले की सिंचाई और पेयजल समस्याओं का समाधान होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने के लिए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास पर करतल ध्वनि से खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय विकास प्रदर्शनी का समापन भी 15 दिसंबर को हुआ, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थी, युवा, महिलाएं और नागरिक शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों की स्टालों पर जाकर सरकार की विकास योजनाओं और गत एक वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी ली।





Views: 367
Users Today : 47
Total Users : 4584357
Views Today : 49
Total views : 4608496



