मॉडर्न पब्लिक स्कूल में स्काउट-गाइड, कब और बुलबुल शिविर में विद्यार्थी सीख रहे हैं कौशल व नेतृत्व क्षमता विकसित करने के गुर, शिविर का कल होगा समापन

SHARE:

Education@ncrkhabar.com/Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School) में 14 से 18 दिसंबर तक स्काउट, गाइड, कब और बुलबुल शिविर का  आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क कौशल का विकास करना है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य  पी.के. साजू ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में स्काउटिंग और गाइडिंग का महत्व बताया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि यह शिविर ना केवल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण होगा बल्कि उनमें आत्मनिर्भरता और सेवा भावना का भी विकास करेगा।
शिविर के दौरान कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें शिविर निर्माण, गांठें बांधना, प्राथमिक चिकित्सा, ट्रैकिंग और अन्य साहसिक गतिविधियाँ शामिल रहेंगी। इसके साथ ही, विद्यार्थी समाज सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरक सत्रों में भाग लेंगे। स्काउट- गाइड और कब- बुलबुल शिविर स्कूल के प्रशिक्षक  जितेंद्र त्यागी, प्रताप सिंह बिष्ट,  प्रेम यादव एवं निशा यादव के नेतृत्व में संपन्न किया जाएगा।

 

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 48
Total Users : 4584358
Views Today : 50
Total views : 4608497
Read More