
Education@ncrkhabar.com/Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School) के विद्यार्थियों ने व्यावहारिक और औद्योगिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बी.के.टी. चौपानकी टायर निर्माण संयंत्र का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने बताया कि शैक्षणिक दौरे के तहत कक्षा 11 के विभिन्न वर्गों के छात्रों ने संयंत्र का दौरा किया।संयंत्र पहुंचने पर बीकेटी प्रबंधन और कर्मचारियों ने छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों को टायर निर्माण की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने उन्नत मशीनरी, उत्पादन तकनीक और गुणवत्ता नियंत्रण प्रणालियों को देखा और समझा। संयंत्र के विशेषज्ञों ने छात्रों को विभिन्न औद्योगिक प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी दी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इस दौरे ने ना केवल उनके व्यावहारिक ज्ञान को समृद्ध किया बल्कि औद्योगिक प्रक्रियाओं के प्रति उनकी जागरूकता बढ़ाई। यह अनुभव उनके शैक्षिक और करियर के दृष्टिकोण में अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगा।मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने इस पहल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया है कि उनके विद्यार्थी सिर्फ पुस्तकों तक ही सीमित न रहें, बल्कि वास्तविक जीवन की प्रक्रियाओं को भी समझें।






Users Today : 27
Total Users : 4580071
Views Today : 65
Total views : 4602151



