
NCRkhabar@Bhiwadi. जिला कलेक्टर किशोर कुमार ( IAS Kishore Kumar, District Collector) व भिवाड़ी पुलिस अधिक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ( IPS Jyeshtha Maitreyi SP) ने शुक्रवार को पावर ग्रिड (Power Grid) के प्लांट में आग लगने का मॉक ड्रिल करवाया। मॉकड्रिल का उद्देश्य आपदा के समय सरकारी विभागों के कर्मचारियों के समय पर मौके पर पहुँचने को परखना था। जिला कलेक्टर ने जिला सचिवालय कंट्रोल रूम से पावर ग्रिड में आग लगने की सूचना संबंधित अधिकारियों को शुक्रवार सायं पांच बजे दी। इसके पश्चात सभी विभागों की सूचना देने व पावर ग्रिड में पहुंचने का समय नोट किया गया,जिससे विभागों की त्वरित कार्यवाही का पता किया जा सके। सूचना मिलने के पश्चात पावर ग्रिड हाउस में एंबुलेंस, पुलिस, दमकल, चिकित्सा स्टाफ समय पर पहुंच गया। जिला कलेक्टर ने समय पर पहुंचने पर सभी विभागों की प्रशंसा कि।






Users Today : 75
Total Users : 153861
Views Today : 127
Views This Year : 70681
Total views : 243101



