
Education@ncrkhabar.com/Bhiwadi. कस्बे के हाउसिंग बोर्ड सेक्टर आठ के पास स्थित कौटिल्य एकेडमी स्कूल में मंगलवार को तुलसी पूजन दिवस धूमधाम से मनाया गया। कौटिल्य एकेडमी के डायरेक्टर उमेश दुबे ने बताया कि उनके स्कूल के शिक्षक और बच्चों ने मंगलवार को तुलसी पूजन दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उमंग व उल्लास के साथ शिक्षक एवं बच्चों ने तुलसी पूजन किया। इस मौके पर शिक्षक शशि सैनी, मनीषा, कविता, विनती त्रिपाठी व चंचल सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।





Views: 547
Users Today : 244
Total Users : 4584302
Views Today : 321
Total views : 4608437



