जिला कलक्टर ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.हाल ही में हुई ओलावृष्टि से खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा, कोटकासिम, किशनगढ़बॉस और मुंडावर उपखंड क्षेत्रों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए जिला कलक्टर किशोर कुमार ने शनिवार को मुंडावर के ग्राम बासनी और सांचौर का दौरा किया। कलक्टर ने खुद खेतों का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन हर संभव मदद करेगा। जिला कलक्टर ने तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द फसल नुकसान का आकलन कर 7डी रिपोर्ट तैयार करें। इस रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को राज्य सरकार की नीतियों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के गांवों में ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का निरीक्षण करते जिला कलक्टर किशोर कुमार।

किसानों की समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान

जिला कलक्टर ने किसानों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस मौके पर मौजूद किसानों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और जल्द मुआवजे की उम्मीद जताई।
मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के गांवों में ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का निरीक्षण कर ग्रामीणों से बातचीत करते जिला कलक्टर।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 8
Users Today : 225
Total Users : 4584283
Views Today : 294
Total views : 4608410
Read More