परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग जनवरी में चलाएगा सड़क सुरक्षा अभियान, वाहनों का किया जाएगा सघन निरीक्षण

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. राजस्थान (Rajasthan) में सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। राज्य सरकार ने जनवरी महीने को ‘सड़क सुरक्षा माह’ (Road Safety Month) घोषित किया है। इस दौरान पूरे राज्य में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा और वाहनों का सघन निरीक्षण किया जाएगा। परिवहन विभाग ने इस अभियान के तहत मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। ओवरलोडिंग, ओवरहैंगिंग, ओवरक्राउडिंग आदि के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और कार्यस्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आम जनता को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिए 6E अपनाने के निर्देश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाई है और अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के लिए 6E रणनीति (एजुकेशन, इंजीनियरिंग, एनफोर्समेंट, इमरजेंसी केयर, इवेल्यूएशन, एन्गेजमेंट) अपनाने के निर्देश दिए हैं।

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष ध्यान:

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में बैरिकेडिंग, साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर आदि लगाए जाएंगे। अनाधिकृत पार्किंग और सड़कों पर अनाधिकृत कट पर भी कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

परिवहन आयुक्त शुचि त्यागी ने सभी अधिकारियों को सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
परिवहन आयुक्त शुचि त्यागी ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों की पालना सुनिश्चित न करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों को वाहनों के दस्तावेजों की जांच के भी निर्देश दिए।‌ उन्होंने ओवरलोडिंग, ओवरहैंगिंग, ओवरक्राउडिंग आदि के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र जांच सहित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में बैरिकेडिंग, साइन बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, सहित तमाम प्रबंध सुनिश्चित किया जाए जिससे दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके। अनाधिकृत पार्किंग, सड़कों पर अनाधिकृत कट पर तुरंत कार्रवाई की जाए ताकि दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। उन्होंने जिला प्रशासन से भी इस संबंध में विशेष अभियान चलाए जाने का आव्हान किया। त्यागी ने कहा कि यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में अपर परिवहन आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव रेणु खंडेलवाल, अपर परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा निधि सिंह, मुख्यालय के उच्चाधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा प्रदेश के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।
सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देतीं परिवहन आयुक्त शुचि त्यागी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 19
Total Users : 4572702
Views Today : 21
Total views : 4592220
Read More