
NCRkhabar@Bhiwadi.
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (Road Safety Month) के दौरान भिवाड़ी पुलिस (Bhiwadi Police) ने एक अनूठा पहल किया है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को गुलाब के फूल भेंट कर यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं को रोकना है।
जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में यातायात शाखा प्रभारी मेनका वरदानी और उनकी टीम ने भिवाड़ी मोड़ पर वाहन चालकों को रोककर गुलाब का फूल दिया। इस दौरान उन्होंने चालकों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में बताया। इन नियमों में हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचना, मोबाइल फोन का उपयोग न करना आदि शामिल हैं।
कोहरे में बरतें विशेष सावधानी
पुलिस ने चालकों को कोहरे और कम दृश्यता वाली स्थितियों में विशेष सावधानी बरतने और वाहन पर रिफ्लेक्टर का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने ओवरलोडिंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने से भी सावधान रहने को कहा। इस अनूठे अभियान की लोगों ने सराहना की। वाहन चालकों ने कहा कि गुलाब का फूल मिलना उन्हें अच्छा लगा और इससे उन्हें यातायात नियमों के महत्व को समझने में मदद मिली।
सुरक्षित ड्राइविंग पुलिस का लक्ष्य
पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS Jyeshtha Maitreyi SP Bhosadi) ने कहा कि उनका लक्ष्य लोगों को जुर्माना लगाना नहीं बल्कि उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य हिस्सों में भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे।







Views: 356
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436



