सलारपुर में आबादी के निकट डंपिंग यार्ड बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.सलारपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को रीको यूनिट द्वितीय कार्यालय में महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपकर गांव की भूमि पर डंपिंग यार्ड बनाने का विरोध किया। ग्रामीणों ने औद्योगिक क्षेत्र सलालपुर एवं खुशखेडा के कचरे के निस्तारण के लिए दूसरी जगह डंपिंग यार्ड बनाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में श्रीभगवान, कृष्ण, ओमप्रकाश यादव, राजेश शर्मा (राम रतन वायर्स लिमिटेड), ऋषि कुमार शर्मा (राठी बार्स लिमिटेड) , राजकुमार यादव,  लाल जी, मंजेश यादव, अंकित यादव, राहुल, घनश्याम, देवेंद्र यादव,  उमेश यादव, सतीश, राज सिंह, सतीश बंसल व हरिओम बंसल सहित अन्य लोग शामिल थे। ग्रामीणों ने ज्ञापन में अवगत करवाया है कि उनके गांव के पास रीको की औद्योगिक भूमि स्थित है, जिसमें विभिन्न फैक्ट्रियां लगी हुई हैं। रीको द्वारा बनाए गए नए नक्शे में उनके गांव में स्थित भूमि पर डंपिंग यार्ड दिखाया गया है। वर्तमान में उस डंपिंग यार्ड में औद्योगिक क्षेत्र का अपशिष्ट डाला जा रहा है एवं गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। आए दिन कूड़ा करकट व प्लास्टिक को जलाकर वातावरण प्रदूषित किया जा रहा है। उक्त डंपिंग यार्ड के आसपास आबादी एवं औद्योगिक क्षेत्र है, जहां हजारों की संख्या में लोग निवास एवं कार्य करते हैं। डंपिंग यार्ड में डाले जा रहे अपशिष्ट की वजह से गंभीर बीमारियां फैल रही हैं और खुली हवा में सांस लेना दूभर हो गया है। डंपिंग यार्ड की वजह से वातावरण प्रदूषण के कारण गांव के लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह पर पलायन करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने रीको से मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्र ग्राम सलालपुर एवं औद्योगिक क्षेत्र ग्राम खुशखेडा तहसील टपुकड़ा में बनाए गए डंपिंग यार्ड को किसी दूसरी जगह पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि गांव के लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण को बचाया जा सके।

सलारपुर में डंपिंग यार्ड बनाए जाने के विरोध में रीको यूनिट द्वितीय कार्यालय में ज्ञापन सौंपने आये ग्रामीण।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More